Search Anythings

Thursday 27 March 2014

कामेच्छा बढ़ाने के लिए फलों का सेवन

दिन भर की थकान, गलत खानपान और जीवनशैली से कारन तनाव का असर अगर बिस्तर पर भी नजर आता है और सेक्स के प्रति इच्छा में कमी से आप परेशान हैं तो आप को आपनी डाइट में इन फलों को लेना चाहिए। ऐसे कई फल हैं जिनके सेवन से न सिर्फ शरीर को  पौष्टिक तत्व मिलते हैं बल्कि कामेच्छा भी बढ़ती है। जानिए सेक्स इच्छा को बढ़ाने वाले और सेक्स लाइफ में जान डालने वाले फलों के नाम और उसमें पाए जाने वाले तत्व।
केलाकेले में ब्रोमेलिन एंजाइम होता है जो पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने और नपुंसकता संबंधी दोषों को दूर
करने में मददगार हो सकता है। इसमें पोटैशियम और रिबोफ्लेविन भी अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है और सेक्स ड्राइव लंबे समय तक बरकरार रहती है।
एवोकैडो
एवोकैडो यानी रुचिरा नामक पहाड़ी फल के सेवन से कामेच्छा बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें फोलिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन बी 6 और पोटैशियम अच्छी मात्रा में है जो सेक्स पावर बढ़ाने और ऊर्जा देने में मददगार है। इसका नियमित सेवन महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद है।
आम
आम का मौसम कुछ ही समय बाद शुरू हो जाएगा। आम में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई है जो सेक्स ड्राइव बढ़ाने में मददगार है।




Wednesday 26 March 2014

केले के है अनेक फायदे

अगर आप केले के सेवन नहीं करते हैं तो आप को केले का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि इसमें अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं।
केला में विटामिन ए, बी, सी और ई, मिनिरल्स, पोटैशियम, जिंक, आयरन आदि कई पोषक तत्व हैं जो औपको सेहत से जुड़े ये बड़े फायदे देंगे।
मूड बनाता है केला
केला में ट्राइपोफन नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में सेरोटोनिन बीपी नियंत्रित करता है
केले में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो रक्त संचार ठीक रखता है और सोडियम नियंत्रित रखता है। इससे ब्लड प्रेशर निय‌िंत्रित रहता है।
तेज दिमाग के लिए
केले में विटामिन "बी" अच्छी मात्रा में होता है। यह नर्वस सिस्टम को ठीक रखता है और याददाश्त तेज करता है। ऐसे में तेज दिमाग के लिए नियमित रूप से केले का सेवन कर सकते हैं।
ताकत बढ़ाता है केला
केले में प्राकृतिक तौर पर शुगर है। शारीरिक श्रम या कसरत करने के बाद केले के सेवन से शरीर में इसका स्तर सामान्य होता है और तुरंत ऊर्जा मिलती है। थकान महसूस करने पर इसके सेवन से आपको ताकत व ताजगी मिलेगी।की मात्रा बढ़ाता है जिससे मूड अच्छा रहता है। स्ट्रेस के दौरान इसका सेवन काफी लाभकारी डाइट है।

अन्य फलों के अधिक फायदे के बारे में जानने के लिए क्लिक करें-

Tuesday 25 March 2014

सूर्य नमस्कार

नियमित रूप से सूर्य नमस्कार आसन का अभ्यास करने से शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए चौड़ी छाती के लिए बेहद मददगार है। सूर्य नमस्कार के दौरान 12 आसन  किए जाते हैं। सुर्य नमस्कार आसन का अभ्यास।
(1) दोनों हाथों को जोड़कर सीधे खड़े हों।
(2) श्वास भरते हुए दोनों हाथों को कानों से सटाएं और हुए ऊपर की ओर तानकर भुजाओं और गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं।
(3) अब श्वास धीरे-धीरे बाहर निकालते हुए आगे की ओर झुकें। हाथ गर्दन के साथ, कानों से सटे हुए नीचे जाकर पैरों के दाएं-बाएं पृथ्वी का स्पर्श करें। घुटने सीधे रहें।
(4) श्वास को भरते हुए बाएं पैर को पीछे की ओर ले जाएं। गर्दन को अब पीछे की ओर झुकाएं। इस स्थिति में कुछ समय रुकें।
(5) अब श्वास को धीरे-धीरे छोड़ते हुए दाएं पैर को भी पीछे ले जाएं जिससे दोनों पैरों की एड़ियां मिली हुई हों। पीछे की ओर शरीर को खिंचाव दें।
(6) अब श्वास भरते हुए दंडवत लेट जाएं।
(7) अब सीने से ऊपर के भाग को ऊपर की ओर उठाएं जिससे शरीर में खिंचाव हो।
(8) फिर पीठ के हिस्से को ऊपर उठाएं। सिर धुका हुआ हो और शरीर का आकार पर्वत के समान हो।
(9) अब पुनः चौथी प्रक्रिया को दोहराएं यानी बाएं पैर को पीछे ले जाएं।
(10) अब तीसरी स्थिति को दोहराएं यानी श्वास धीरे-धीरे बाहर निकालते हुए आगे की ओर झुकें। हाथ गर्दन के साथ, कानों से सटे हुए नीचे जाकर पैरों के दाएं-बाएं पृथ्वी का स्पर्श करें।
(11) श्वास भरते हुए दोनों हाथों को कानों से सटाएं और हुए ऊपर की ओर तानकर भुजाओं और गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं।
(12) अब फिर से पहली स्थिति में आ जाएं।
अन्य योगासन के लिए क्लिक करें-
     योगासन
     प्राणायाम
     मुद्रा
   

Monday 24 March 2014

हष्ट-पुष्ट शरीर और चौड़ी छाती के लिए लाभकारी है- योगाभ्यास

यदि आप चौड़ी और मजबूत छाती की इच्छा रखते हैं तो आप को योगाभ्यास करना चाहिए। प्राचीन काल से ही पुरुषों की ऐसी कद-काठी उन्हें हमेशा से आकर्षक बनाए रखती है। यदि आप भी पाना चहते हैं आकर्षक,  हष्ट-पुष्ट शरीर तो आप करें योगा का अभ्यास।
त्रिकोणासन
इस आसन से सीने की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर लचीला बनता है। प्रतिदिन इसका तीन बार अभ्यास करने से छाती चौड़ी होती है।
दोनों पैरों के बीच तीन ‌फुट का अंतर रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथ पैरों के समानांतर सीधे फैलाएं।
अब दाएं पैर के पंजे को दाएं हाथ से आसे छूने का प्रयास करें कि बांया हाथ आसमान की ओर हो और उससे 90
डिग्री का कोण बनें। 15 से 20 सेकंड बाद सीधे हो जाएं। अब यही प्रक्रिया बाएं हाथ और बाएं पैर से दोहराएं।
ताड़ासन
इसके नियमित अभ्यास से छाती चौड़ी होती है, बाजू मजबूत होते हैं और शरीर सुडौल होते हैं। प्रतिदिन इस आसन का चार से पांच बार अभ्यास फायदेमंद है।इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को ऊपर की और ले जाएं, बाजू कान से सटें और हाथों की उंगलियां छत की ओर हों और नमस्कार की मुद्रा में जोड़ लें। अब सांस खींचते हुए शरीर को ऊपर उठाएं व कुछ क्षण बाद सामान्य हो जाएं। इसी तरह शरीर को पहले दाईं ओर झुकाएं व फिर सामान्य हों जाएं और बाईं ओर झुकाएं।


Friday 21 March 2014

अंडरआर्म की डार्कनेस के लिए घरेलू उपाय


आज के लाइफस्टाइल में लड़कियां स्लीवलेस कपड़े पहना बेहद पसंदकरती हैं, लेकिन कई बार लड़कियों को अंडरआर्म की डार्कनेस के कारण अपने लाइफस्टाइल में ऐसा करने से परहेज करना पड़ता है। इसकी वजह से शादी-पार्टी में उनको अपना मन मार कर फुल स्लिव कपड़े पहनने पड़ते हैं। यहां हम लड़कियों को अंडरआर्म की डार्कनेस दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिसके उपयोग करने से अंडरआर्म की डार्कनेस दूर होगी और आप को अपना मन पसंद कपड़े पहने सकेंगे।

नींबू


नीबू के छिलके से अंडरआर्म की डार्कनेस दूर होती है। 10 से 15 मिनट तक अंडरआर्म पर नींबू के छिलके से मसाज करने और उसके बाद ठंडे पानी से धोने से अंडरआर्म की डार्कनेस दूर होती है। इसका उपयोग 2-3 दिन तक लगातार करने से आपको फर्क खुद महसूस होने लगेगा। आप नींबू के साथ चीनी मिक्‍स कर भी मसाज कर सकती हैं। 
चीनी
डार्क रंग की स्किन से  छुटकारा पाने के लिये  चीनी और पानी का यूज करें। इसके मिश्रण को अंडरआर्म पर लगाएं। आप चाहें तो दिन में दो बार इस मिश्रण को अंडरआर्म पर लगा सकती हैं। इससे अंडरआर्म की डार्कनेस दूर होती है और स्किन में चमक आती है।


Share this...

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...