Search Anythings

Showing posts with label लेडिज ब्यूटी. Show all posts
Showing posts with label लेडिज ब्यूटी. Show all posts

Friday 21 March 2014

अंडरआर्म की डार्कनेस के लिए घरेलू उपाय


आज के लाइफस्टाइल में लड़कियां स्लीवलेस कपड़े पहना बेहद पसंदकरती हैं, लेकिन कई बार लड़कियों को अंडरआर्म की डार्कनेस के कारण अपने लाइफस्टाइल में ऐसा करने से परहेज करना पड़ता है। इसकी वजह से शादी-पार्टी में उनको अपना मन मार कर फुल स्लिव कपड़े पहनने पड़ते हैं। यहां हम लड़कियों को अंडरआर्म की डार्कनेस दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिसके उपयोग करने से अंडरआर्म की डार्कनेस दूर होगी और आप को अपना मन पसंद कपड़े पहने सकेंगे।

नींबू


नीबू के छिलके से अंडरआर्म की डार्कनेस दूर होती है। 10 से 15 मिनट तक अंडरआर्म पर नींबू के छिलके से मसाज करने और उसके बाद ठंडे पानी से धोने से अंडरआर्म की डार्कनेस दूर होती है। इसका उपयोग 2-3 दिन तक लगातार करने से आपको फर्क खुद महसूस होने लगेगा। आप नींबू के साथ चीनी मिक्‍स कर भी मसाज कर सकती हैं। 
चीनी
डार्क रंग की स्किन से  छुटकारा पाने के लिये  चीनी और पानी का यूज करें। इसके मिश्रण को अंडरआर्म पर लगाएं। आप चाहें तो दिन में दो बार इस मिश्रण को अंडरआर्म पर लगा सकती हैं। इससे अंडरआर्म की डार्कनेस दूर होती है और स्किन में चमक आती है।


Share this...

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...