Search Anythings

Wednesday 18 December 2013

Juice of Bitter Gourd

अच्छी सेहत के लिए हरी सब्जियां काफी फायदेमंद मानी गयी है। हम हरी सब्जियों का उपयोग जूस और सलाद के रूप में करते हैं। इन सब्जियों में करेले भी है। स्वास्थ्य की दृष्टि से करेले का जूस बहुत फायदेमंद है। करेले के सेवन किसी भी रूप में बहुत फायदेमंद है चाहे वो सब्जी के रूप में हो या जूस के रूप में।
अगर कोई व्यक्ति लिवर की समस्या से परेशान है तो उसे रोजाना एक गिलास करेले का जूस पीना चाहिए।
अगर किसी को दाग-धब्बे, मुहांसे और त्वचा संक्रमण की परेशानी हो तो उसे करेले के जूस में नींबू मिलाकर पीना चाहिए। इससे त्वचा रोग ठीक होता है।
एक शोध के अनुसार करेले में इंसुलिन की तरह कई रसायन पाए जाते हैं
जो रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में लाभकारी होता है।
करेले का जूस में एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है जो शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदत करता है।
यह वजन को कम करने में भी मदत करता है। यह पेट संबंधित अनेक प्रकार की विकारों को दूर करता है।
यदि उल्टी या जी घबराने जैसा महसूस  हो रहा हो तो करेले के जूस में काला नमक और थोड़ा पानी मिलाकर पीना चाहिए। 


अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- www.jkhealthworld.com/hindi
 

Wednesday 11 December 2013

yellow and sour fruits

पीले व खट्टे फल
फलों में सबसे अधिक गुणकारी खट्टे फल होते हैं। पीले व नारंगी रंग के फलों में बीटा केरोटिन व एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। खट्टे फल विटामिन सी, कैल्शियम, मिनरल, फाइबर्स आदि का प्रमुख स्रोत होते हैं जो शरीर के विकास में मदत करता है। नींबू में मौजूद पेक्टिन शरीर में जमा वसा को गलाता है और पाचन प्रक्रिया को भी धीमा करता है जिससे खाने के बाद भी लगने वाली भूख शांत होती है। खट्टे फलों का सेवन डाइबीटिज, कैंसर, एनीमिया, मोतियाबिंद, अस्थमा, किडनी में पथरी आदि रोगों में लाभदायक होता है। इन फलों को निरंतर सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ाता है। 

Suppurated grain


अंकुरित अनाज
अंकुरित आनाज स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। अंकुरित करने से अनाज में पोषक तत्वों की मात्रा दुगुनी हो जाती है और इसके सेवन से शरीर को रोगप्रतिरोधक शक्त बढ़ने के साथ शरीर भी शक्तिशाली बनता है। चना, मूंग, सोयाबीन, मटर आदि को अंकुरित करके खाना खाफी लाभकारी है। सर्दियों के मौसम में नाश्ते में अंकुरित अनाज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा होता है। अंकुरित अनाज का सेवन भरपूर मात्रा में आप सूप या सलाद के साथ भी कर सकते हैं।
अंकुरित अनाज सस्ता, बनाने में आसान व पौष्टिक होता है जो शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है। विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन, एंटी ऑक्सीडेंट आदि की भरपूर मात्रा होने के कारण अंकुरित अनाज पचने में भी आसान होता है और पाचनशक्ति को बढ़ाता है।

Monday 9 December 2013

Salad for cod sesson


सर्दी के मौसम में व्यायाम द्वारा अपने शरीर को गर्म एव ऊर्जावान बनाए रखने का प्रचन है। ऐसे में यदि व्यायाम के साथ अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल कर लिया जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में कैलोरी मिल सके तो फिर क्या कहने। ऐसे ही शरीर को गर्म रखने और भरपूर कॉलोरी के लिए सलाद सबसे अच्छा उपाय है।
सलाद- यदि आप सर्दी के मौसम में स्वस्थ्य रहना चाहते हैं तो आपके अपने सुबह व शाम के भोजन में सलाद को समिल जरूर करें। सलाद में कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा होता है। यह उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो कम कैलोरी और अधिक फाइबर वाले फूड लेना पसंद करते हैं। सलाद के लिए आप कच्ची सब्जियां और फलों का उपयोग कर सकते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, नेचुरल एंजाइम्स और फाइबर्स होते हैं जो शरीर के कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदत करता है और भोजन के पाचन में भी सहायक होते हैं। यह आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। यदि आप सेहत के प्रति जागरूक हैं तो आपको रोजाना कम से कम एक बड़ा कप हरी सलाद जरूर खाएं। 

आहार चिहित्सा के अन्य जानकारी के लिए आहार चिकित्सा

Groundnut for cold


सर्दी के मौसम के लिए मूंगफली सबसे अच्छा माना जाता है। इसका सेवन शरीर को गर्म रखता है और इसमें सभी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। भारत में सर्दी के मौसम में सिकी हुई मूंगफली खाना काफी प्रचलित है। लोग अक्सर टाइम पास के लिए भी इसे चबाते रहते हैं। लोग अक्सर टाइम पास के नाम पर मूंगफली का सेवन तो करते हैं लेकिन उनमें से अधिकतर को इसके गुणों के बारे में पता नहीं होता। ऐसे लोग अनजाने में ही पौष्टिक तत्व से भरपूर मूंगफली का सेवन करते हैं जो उनके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एक शोध के अनुसार एक मूंगफली में जितनी प्रोटीन, चिकनाई और शर्करा पाई जाती है उतनी दूध व अंडे को मिलाकर भी नहीं मिल पाता है। मूंगफली में पाए जाने वाले प्रोटीन दूध से मिलती-जुलती है और चिकनाई घी से मिलती है। केवल मूंगफल खाने से ही दूध, बादाम और घी की पूर्ति हो जाती है।

Share this...

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...