Search Anythings

Monday 21 April 2014

गर्मियों में इन पांच खाद्य पदार्थों का सेवन 'न' करें

गर्मी के मौसम में कुछ ऐसे पदार्थ हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए। अप्रैल और मई के महीनों में तापमान सबसे अधिक होता है। यह गर्मी बाहर के तापमान को तो बढ़ाती ही है, साथ ही शरीर में भी गर्मी उत्पन्न करती है जिसके कारण व्यक्ति थकावट और चिड़चिड़ापन महसूस करने लगता है और व्यक्ति अपने आप को एकाग्र नहीं कर पाता और नहीं उसका मन किसी काम में लग पाता है। गर्मी से राहत के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना आवश्यक है क्योंकि गर्मी में पसीने के रुप में हमारे शरीर से पानी निकलता रहता है, पानी की उस कमी को पूरा करने के लिए हमे अधिक पानी पीना चाहिए। पानी पीने के साथ-साथ गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए सही खाद्य पदार्थों का सेवन भी महत्वपूर्ण है। गलत खाद्य पदार्थों का सेवन भोजन प्रणाली पर गलत असर डाल सकता है। गर्मी के मौसम में हमे इन 5 खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए-
गर्मी का भोजन
1. मसाले दार भोजन : गर्मी के दिनों में अत्यधिक मसालेदार भोजन के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे भोजन शरीर में गर्मी का संचार करके चयापचय की दर को बढ़ा देता है।
2. मांसाहार : मछली, चिकन, मांस, समुद्री भोजन और अत्यधिक ग्रेवी वाले व्यंजन नहीं खाना चाहिए। इससे व्यक्ति को और अधिक पसीना आता है और पाचन की समस्याएं भी हो जाती हैं। ज्यादा मसालेदार खाने के सेवन से डायरिया भी हो सकता है।
3. ऑइली जंक फूड : इस मौसम में मांस, बर्गर, डीप फ्राइड व्यंजन और अन्य तेल वाली खाद्य सामग्री के सेवन से बचना चाहिए।
4. चाय और कॉफी : इन पेय पदार्थों से निश्चित रूप से परहेज करना चाहिए। कैफीन और अन्य पेय पदार्थ वास्तव में आपके शरीर में गर्मी बढ़ाने के साथ शरीर का निर्जलीकरण करते हैं।
5. सॉस से बचें : गर्मी के मौसम में सॉस का अधिक सेवन भी बहुत नुकसान दायक सकता है। उसमें तकरीबन 350 कैलोरी होती है, जो आपको सुस्त बना सकती है। कुछ सॉस में बहुत ज्यादा नमक और MSG (मोनोसोडियम ग्लूटामेंट) होता है जो किसी भी दृष्टी से लाभकारी नहीं होता।
गर्मी के मौसम में पौष्टिक और प्राकृतिक भोजन करना चाहिए। इसके अतिरिक्त छाछ, लस्सी, नींबू-पानी, शिकंजी और आम आदि का सेवन करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Share this...

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...