Search Anythings

Thursday 17 April 2014

पेट और जांघों की चर्बी के लिए योगासन

अगर आप पेट और जांघ की चर्बी से परेशान हैं तो आप के लिए फायदेमंद है नौकासन
आज कल लोग अपनी बढ़ती तोंद या जांघों पर जमे चर्बी से बहुत परेशान है। अगर आप भी इस समस्या से ग्रस्त है और अपने आप को इससे छूटकारा पाना चाहते हैं तो आप रोजाना योगाभ्यास करें। चर्बी को कम करने के लिए सबसे अच्छा आसन है नौकासन।
इस आसन के अभ्यास के दौरान शरीर का आकार नौका जैसा हो जाता है इसलिए इसे नौकासन कहते हैं। यह शरीर को लचीला बनाता है, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर जमा फैट्स को घटाता है और एब्स की टोनिंग करता है।
नौकासन की सही विधि
- इसे करने के लिए पहले मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
- अब सांस लेते हुए दोनों पैर ऊपर उठाएंऔर दोनों हाथों से पैर के पंजे छूने की कोशिश करें।
- इस स्थिति में शरीर का अग्रभाग और पैर, दोनों ही ऊपर की ओर होने चाहिए।
- कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए लेट जाएं।
- कुछ सेकंड बाद इस प्रक्रिया को दोहराएं।
करीब 15 सेकंड के गैप पर इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं और धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाते जाएं। इसे अधिकतम 30 बार कर सकते हैं। रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या या बीपी के मरीज इस आसन को डॉक्टरी परामर्श के बाद ही करें।




No comments:

Post a Comment

Share this...

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...