Search Anythings

Thursday 20 February 2014

कैसे रखें लड़कियों के खुश

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो प्यार के रिश्ते में बंधना नहीं चाहता होगा क्योंकि प्यार वो एहसास है जो दुनियां में किसी भी एहसास से बढ़कर है। लेकिन वही प्यार जो हमें बेशुमार
खुशियां देता है कभी-कभी गम का समुंदर भी बन जाता है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड का दिल जीतना चाहते है और उसे मुस्कुराते देखना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना आवश्यक है। गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए निम्न बातों का ख्याल रखें-
  • लड़कियों को खुशबू बेहद पसंद है इसलिए जब भी आप अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाएं तो कोलोन, डिओ, परफ्यूम का इस्तेमाल जरूर करें।
  • आप अपनी गर्लफ्रैंड की बातों को ध्यान से सुनें क्योंकि हर लड़की चाहती है कि उसका प्रेमी उसका ख्याल रखे। इससे उसे में आप के प्रति प्यार और विश्वास बढ़ेगा।
  • अपने आप को उसके अनुसार ढालने की कोशिश करें। इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि वो क्या पसंद करती है, क्या नहीं। जब डिनर पर जाएं तो आप उसकी पसंद का खाना ऑडर करें।
  • अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करें और बातों-बातों में उसकी खूबसूरती की भी तारीफ करें।
  • बातें करते वक्त उनका हाथ कुछ सेकंड के लिए जरूर थामें।
  • जब भी आप उनसे मिले प्यार से उनके सिर को चूमें और रोमांटिक बातें करें।
  • अपनी गर्लफ्रेंड को इस बात का एहसास करवाएं कि आप उनसे कितना प्यार करते है।
  • अगर वो परेशान है तो उसे गले लगाकर इस बात का एहसास दिलाएं कि वो आपके लिए कितना खास है।
  • उनकी हर छोटी से छोटी बात का भी ख्याल रखें क्योंकि ये प्यार के लिए बहुत जरूरी हिस्सा है।
  • कभी-कभी उनके पसंदीदा गाने भी उन्हें सुनाएं.
  • आप अपनी गर्लफेंड को अपने परिवार, दोस्तों से मिलवाएं इससे आपके प्रति उनका विश्वास बढ़ेगा।
  • प्यार का इजहार करने के लिए उनके बालों को प्यार से सहलाएं।
  • कभी-कभी आप उनके साथ मस्ती भी करें, जैसे गुदगुदाना करना।
  • गर्लफेंड को बाहर घूमने लेकर जाएं और अपने दिल की बातें कहें।
  • उन्हें खुश रखने के लिए और हंसाने के लिए जोक्स सुनाएं।
  • आधी रात को SMS कर उन्हें बताएं कि आप उन्हें कितना 'मिस' कर रहे हैं।
  • खुश करने के लिए उनकों फूलों का तोहफा दें। हो सकता है आपके पास तोहफा देने का कोई अवसर ना हो फिर भी उन्हें तोहफा दें।
  • उनके साथ अच्छा टाइम बिताएं और कभी-कभी उनके साथ भी डांस करें।

No comments:

Post a Comment

Share this...

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...